Video Discription |
दिल्ली विधानसभा चुनाव (delhi assembly election 2020 )में 70 सीटों के नतीजे तो आ गये, लेकिन इनमें कई सीट ऐसी रहीं, जहां जीत का अंतर काफी ज्यादा रहा। ऐसी ही 10 सीटों के बारे में इस वीडियो में बताया गया है, जहां उम्मीदवारों ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की।
1 . दिल्ली में बुराड़ी ऐसी सीट रही, जहां 2020 के दिल्ली चुनाव में सबसे बड़े अंतर की जीत का इतिहास बना। यहां आम आदमी पार्टी के संजीव झा और जनता दल यूनाइटेट के शैलेंद्र कुमार के बीच मुकाबला था। लेकिन बाजी मारी आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने , संजीव झा ने इस सीट को 88158 के अंतर से जीता। संजीव झा को 1, 39, 598 वोट मिले दूसरे नंबर पर रहे शैलेंद्र कुमार को 51440 वोट मिले।
2 .
दिल्ली चुनाव में दूसरी सबसे जीत का रिकॉर्ड बना ओखला सीट पर, ओखला सीट को अमानतुल्ला खान ने 71827 वोटों के अंतर से जीता। अमानुल्लाह खान को 1, 30, 367 वोट मिले।दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के ब्रह्म सिंह, ब्रहम सिंह को 58540 वोट मिले। कांग्रेस के परवेज हाशमी को 5123 वोट मिले।
3 . दिल्ली में तीसरी बड़ी जीत दर्ज की सीमापुरी सीट से आम आदमी पार्टी के राजेंद्र पाल गौतम ने, राजेंद्र पाल गौतम को इस सीमापुरी पर 56108 वोटों से जीत मिली। उन्होंने लोकजनशक्ति पार्टी के संत लाल को हराया। राजेंद्र पाल गौतम को 88,392 वोट मिले। वहीं संत लाल को 32284 वोट मिले।
4. चौथी सबसे बड़ी जीत का सेहरा बंधा मटियामहल में शोएब इकबाल के नाम। शोएब इकबाल ने बीजेपी के रविंद्र गुप्ता 50241 वोटों से शिकस्त दी, शोएब को 67282 वोट मिले। वहीं रविंद्र गुप्ता को 17041 वोट मिले। कांग्रेस के मिर्जा जावेद अली को 3409 वोट मिले।
5. बड़ी जीत में जो सीट पांचवे नंबर पर रही , वह रही सुल्तानपुर माजरा ..... यहां आम आदमी पार्टी के मुकेश कुमार अहलावत ने 48052 वोटों से जीत दर्ज की। मुकेश को 74573 वोट मिले। वहीं बीजेपी के रामचंद्र छावरिया दूसरे नंबर पर रहे, उन्हें 26521 वोट मिले।
6. छठे नंबर पर बड़े अंतर की जीत वाली सीट रही संगम विहार, यहां आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया जीते। दिनेश मोहनिया ने 42522 वोटों से जनता दल यूनाइटेड के शिव चरन लाल गुप्ता को हराया। दिनेश मोहनिया को 75, 345 वोट मिले। वहीं शिव चरन लाल गुप्ता को 32,823 वोट मिले। कांग्रेस की पूनम आजाद चौथे नंबर पर रहीं 2604 वोट के साथ। यहां तीसरे नंबर बीएसपी के सुरेश चौधरी रहे, उन्हें 2930 वोट मिले।
7. विकासपुरी में जीत हार का अंतर रहा 42, 058 वोट। यहां आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव जीते, उन्हें 1,33, 898 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के संजय सिंह। संजय सिंह को 91, 840 वोट मिले। कांग्रेस के मुकेश शर्मा को 8319 वोट मिले।
8. आठवें नंबर पर है देवली, देवली में आम आदमी पार्टी के प्रकाश जारवाल ने 40173 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यहां प्रकाश जारवाल ने 92575 वोट मिले, वहीं बीजेपी के अरविंद कुमार को 52402 वोट मिले। कांग्रेस के अरविंदर सिंह को 2711 वोट मिले।
9 . नौवे नंबर पर है, सीलमपुर सीट। सीलमपुर सीट को आम आदमी पार्टी के अब्दुल रहमान ने जीता। उन्होंने बीजेपी के कौशल कुमार शर्मा को अब्दुल रहमान ने 36, 920 वोटों से हराया। अब्दुल रहमान को 72694 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के कौशल कुमार को 35774 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के चौधरी मतीन अहमद रहे, उन्हें 20247 वोट मिले।
10 . बड़े जीत के अंतर में दसवें नंबर पर है बल्लीमारन सीट ...... इस सीट को आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन ने 36172 वोटों से जीता। उन्होंने बीजेपी की लता को मात दी। इमरान हुसैन को 65644 वोट मिले, वहीं लता को 29472 वोट मिले। कांग्रेस के हारुन यूसूफ को 4802 वोट मिले।
#DelhiElection #DelhiElectiontop10wins #DainikJagran
**********
For More Videos:
India News | Breaking, Political, Business, World & Sports: https://bit.ly/2VYHHMG
Top News Of The Day: https://bit.ly/2Xd9mL4
Entertainment News: https://bit.ly/30TuFDJ
**********
Follow us for Breaking News, Sports Coverage, Entertainment, Bollywood, Tech, Auto & more!
Subscribe to Dainik Jagran | Click Here ► http://bit.ly/DainikJagran_YT
Download the official Dainik Jagran mobile app: http://bit.ly/2vk63Gn
Subscribe now to our network channels:
- Jagran Josh: http://bit.ly/2vfXoVb
- iNextLive: http://bit.ly/2ACF6T1
- HerZindagi: http://bit.ly/2vyJE7l
- OnlyMyHealth: http://bit.ly/2n7Rtx7
- Mid-Day: http://bit.ly/2KodNLY
Follow Us On:
- Facebook: http://bit.ly/DainikJagran_FB
- Twitter: http://bit.ly/TweetToDainikjagran
Visit our website - https://www.jagran.com |